प्रश्न / उत्तर

प्रश्न-17 केशव और श्यामा के मन में अंडों को देखकर तरह-तरह के सवाल क्यों उठते थे?

 

प्रश्न-18 पाठ पढ़कर मालूम करो कि दोनों चिड़ियाँ वहाँ फिर क्यों नहीं दिखाई दीं? वे कहाँ गई होंगीं? इस पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर बातचीत करो।

 

प्रश्न-19 केशव और श्यामा चिड़िया के बच्चों के खाने पीने के विषय में क्यों परेशान थे और उन्होंने इस विषय में क्या किया?

 

प्रश्न-20 माँ के सोते ही केशव और श्यामा दोपहर में बाहर क्यों निकल आए? माँ के पूछने पर भी दोनों में से किसी ने किवाड़ खोलकर दोपहर में बाहर निकलने का कारण क्यों नहीं बताया?

 

प्रश्न-21 अंडों का क्या हुआ? उन्हें देख केशव के चेहरे का रंग क्यों उड़ गया?

 

प्रश्न-22 केशव को किस बात पर अफ़सोस होता रहा?

 

प्रश्न-23 इस पाठ में गरमी के दिनों की चर्चा है। अगर सरदी या बरसात के दिन होते तो क्या - क्या होता? अनुमान करो और अपने साथियों को सुनाओ।

 

प्रश्न-24 अंडों के टूट जाने के बाद माँ के यह पूछने पर कि-‘तुम लोगों ने अंडों को छुआ होगा। के जवाब में श्यामा ने क्या कहा और उसने ऐसा क्यों किया?

 

प्रश्न-25 केशव और श्यामा ने चिड़िया के अंडों की रक्षा की या नादानी?

 

Last modified: Wednesday, 4 March 2020, 10:06 AM