प्रश्न / उत्तर

प्रश्न-1 चिड़िया ने कितने अंडे दिए थे?

 

प्रश्न-2 चिड़िया ने अंडे कहाँ दिए थे?

 

प्रश्न-3 यकायक श्यामा की नींद कब खुली?

 

प्रश्न-4 टूटे अंडों से क्या चीज़ बाहर निकल आई थी?

 

प्रश्न-5 केशव अंडों को देखने के लिए कार्निस तक कैसे पहुँचा था?

 

प्रश्न-6 माँ ने बच्चों को बाहर निकलने से क्यों मना किया था?

 

प्रश्न-7 श्यामा भाई से बार - बार क्या आग्रह कर रही थी?

 

प्रश्न-8 माँ ने दोनों को डाँट - डपटकर फिर कमरे में बंद कर दिया और आप धीरे - धीरे उन्हें पंखा झलने लगी। उस समय क्या समय हो रहा था?

 

प्रश्न-9 पाठ में चिड़िया के बच्चों को 'गरीब बच्चे' की संज्ञा क्यों दी गई है?

 

प्रश्न-10 श्यामा ने माँ से केशव की शिकायत क्यों नहीं की थी?

 

प्रश्न-11 केशव किस बात से अनजान था?

 

प्रश्न-12 प्रेमचंद ने इस कहानी का नाम 'नादान दोस्त' रखा। तुम इसे क्या शीर्षक देना चाहोगे?

 

प्रश्न-13 सही उत्तर क्या है?

अंडों की देखभाल के लिए केशव और श्यामा धीरे से बाहर निकले क्योंकि-

() वे माँ की नींद नहीं तोड़ना चाहते थे।

() माँ नहीं चाहती थीं कि वे चिड़ियों की देखभाल करें।

() माँ नहीं चाहती थीं कि वे बाहर धूप में घूमें।

 

प्रश्न-14 इस कहानी का शीर्षक नादान दोस्त क्यों रखा गया है?

 

प्रश्न-15 केशव श्यामा को अंडे क्यों नहीं देखने दे रहा था?

 

प्रश्न-16 दोनों चिड़ियाँ बार - बार कार्निस पर आती थीं पर बगैर बैठे ही क्यों उड़ जाती थीं?

 

Last modified: Wednesday, 4 March 2020, 10:04 AM