प्रश्न / उत्तर

 

प्रश्न-1   'यह कठिन समय नहीं है' कविता की कवयित्री का नाम क्या है?

 

प्रश्न-2   'यह सबसे कठिन समय नहीं है' यह पंक्ति हमें क्या संदेश देती है?

 

प्रश्न-3   'अभी भी एक रेलगाड़ी जाती है गंतव्य तक' का आशय क्या है?

 

प्रश्न-4   'झरती हुई पत्ती थामने को बैठा है हाथ एक' से कवयित्री का क्या आशय है?

 

प्रश्न-5   'अभी भी स्टेशन पर भीड़ है' इस कथन के द्वारा कवयित्री क्या कहना चाह रही है?

 

प्रश्न-6   चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिए।  

 

प्रश्न-7   आप जब भी घर से स्कूल जाते हैं कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा होता है। सूरज डूबने का समय भी आपको खेल के मैदान से घर लौट चलने की सूचना देता है कि घर में कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा है-प्रतीक्षा करने वाले व्यक्ति के विषय में आप क्या सोचते हैं? अपने विचार लिखिए।

 

प्रश्न-8   कविता में कई बार ‘अभी भी’ का प्रयोग करके बातें रखी गई हैं, अभी भी का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए और देखिए उनमें लगातार, निरंतर, बिना रुके चलनेवाले किसी कार्य का भाव निकल रहा है या नहीं?

 

प्रश्न-9   अंतरिक्ष के पार की दुनिया से क्या सचमुच कोई बस आती है जिससे खतरों के बाद भी बचे हुए लोगों की खबर मिलती है? आपकी राय में यह झूठ है या सच? यदि झूठ है तो कविता में ऐसा क्यों लिखा गया? अनुमान लगाइए यदि सच लगता है तो किसी अंतरिक्ष संबंधी विज्ञान कथा के आधार पर कल्पना कीजिए वह बस कैसी होगी, वे बचे हुए लोग खतरों से क्यों घिर गए होंगे? इस संदर्भ को लेकर कोई कथा बना सकें तो बनाइए।

 

प्रश्न-10   “नहीं” और “अभी भी” को एक साथ प्रयोग करके तीन वाक्य लिखिए और देखिए ‘नहीं’ ‘अभी भी’ के पीछे कौन-कौन से भाव छिपे हो सकते हैं?

 

प्रश्न-11   "यह कठिन समय नहीं है?" यह बताने के लिए कविता में कौन-कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए हैं? स्पष्ट कीजिए।

 

Last modified: Thursday, 8 August 2019, 10:18 PM