Topic outline

    • खानपान की बदलती तसवीर

      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1 'खानपान की बदलती तसवीर' पाठ के लेखक कौन हैं?

      उत्तर – 'खानपान की बदलती तसवीर' पाठ के लेखक प्रयाग शुक्ल जी हैं।

       

      प्रश्न-2 खानपान की संस्कृति में बदलाव कब से आया?

      उत्तर - खानपान की संस्कृति में बदलाव दस - पंद्रह वर्षों में आया।

       

      प्रश्न-3 नयी पीढ़ी किस प्रकार के व्यंजनों के बारे में बहुत कुछ जानती है?

      उत्तरनयी पीढ़ी नए प्रकार के व्यंजनों के बारे में बहुत कुछ जानती है।

       

      प्रश्न-4 ढाबा संस्कृति कहाँ तक फैल चुकी है?

      उत्तर ढाबा संस्कृति पूरे देश में फैल चुकी है।

       

      प्रश्न-5 उत्तर भारत की कौन सी संस्कृति पूरे देश में फैल चुकी है?

      उत्तर – उत्तर भारत की 'ढाबा' संस्कृति पूरे देश में फैल चुकी है।

       

      प्रश्न-6 ढोकला - गाठिया किस प्रांत के स्थानीय व्यंजन हैं?

      उत्तर – ढोकला - गाठिया गुजरात के स्थानीय व्यंजन हैं।

       

      प्रश्न-7 पाव - भाजी किस प्रान्त का स्थानीय व्यंजन है?

      उत्तरपाव - भाजी बंबई का स्थानीय व्यंजन है।

       

      प्रश्न-8 उत्तर भारत में किस बात में बदलाव आया है?

      उत्तर – उत्तर भारत में खान - पान की संस्कृति में बदलाव आया है।

       

      प्रश्न-9 मथुरा - आगरा के कौन से व्यंजन प्रसिद्ध हैं?

      उत्तर - मथुरा के पेड़े  और आगरा के पेठे - नमकीन  प्रसिद्ध हैं।

       

      प्रश्न-10 उत्तर भारत के स्थानीय व्यंजनों के नाम लिखो।

      उत्तर – उत्तर भारत के स्थानीय व्यंजन हैं - रोटी, दाल और साग।

       

      प्रश्न-11 दक्षिण भारत के स्थानीय व्यंजनों के नाम लिखो।

      उत्तर – दक्षिण भारत के स्थानीय व्यंजन हैं - इडली, डोसा, सांभर, बड़ा और रसम।

       

      प्रश्न-12 खानपान की इस बदली हुई संस्कृति से कौन सी पीढ़ी सर्वाधिक प्रभावित हुई है?

      उत्तर – खानपान की इस बदली हुई संस्कृति से नयी पीढ़ी सर्वाधिक प्रभावित हुई है।

       

      प्रश्न-13 अन्य प्रदेशों के व्यंजन पकवान के कारण किस वर्ग के भोजन में विविधता आ चुकी है?

      उत्तर – अन्य प्रदेशों के व्यंजन पकवान के कारण मध्यम वर्ग के भोजन में विविधता आ चुकी है।

       

      प्रश्न-14 अंग्रेजी राज में साहबी ठिकानों तक सीमित रहने वाली कौन सी चीज़ अब कस्बों तक पहुँच गई है?

      उत्तर – अंग्रेजी राज में साहबी ठिकानों तक सीमित रहने वाली ब्रेड अब कस्बों तक पहुँच गई है।

       

      प्रश्न-15 कौन से पश्चिमी व्यंजन का चलन बड़े शहरों में तेज़ी से बढ़ा है?

      उत्तर – पश्चिमी व्यंजन जैसे की बर्गर, नूडल्स इत्यादि का चलन बड़े शहरों में तेज़ी से बढ़ा है।

       

      प्रश्न-16 खानपान की बदली तसवीर ने मध्यमवर्गीय जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है?

      उत्तर – खानपान की बदली तसवीर से मध्यमवर्गीय जीवन में भोजन विविधता आ गई है।

       

      प्रश्न-17 आजकल किस प्रकार के देशी - विदेशी व्यंजन तैयार करने को प्राथमिकता दी जाती है?

      उत्तर – आजकल वे ही देशी - विदेशी व्यंजन अपनाए जा रहे हैं, जिन्हें बनाने - पकाने में सुविधा हो।

       

      प्रश्न-18 जीवन की भागमभाग और बढ़ती महँगाई ने व्यंजनों के प्रचार - प्रसार को किस तरह प्रभावित किया है?

      उत्तर - जीवन की भागमभाग और बढ़ती महँगाई के कारण लोग कम समय में कम खर्च में बन जाने वाले व्यंजनों को पसंद करने लगे हैं।