Topic outline

    • इंद्रप्रस्थ

      (Page 32)


       

      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1  खांडवप्रस्थ कैसी नगरी थी?

      उत्तर-  खांडवप्रस्थ वह नगरी थी, जो पुरु, नहुष एवं ययाति की राजधानी थी।

       

      प्रश्न-2   बाद में खांडवप्रस्थ का नाम क्या रखा गया?

      उत्तर-  बाद में खांडवप्रस्थ का नाम इंद्रप्रस्थ रखा गया।

       

      प्रश्न-3 इंद्रप्रस्थ में द्रौपदी और माता कुंती के साथ पाँचों पांडव ने कितने बरस तक राज्य किया?

      उत्तर -  इंद्रप्रस्थ में द्रौपदी और माता कुंती के साथ पाँचों पांडव ने तेईस बरस तक राज्य किया।

       

      प्रश्न-4 राज्याभिषेक के उपरांत युधिष्ठिर को आशीर्वाद देते हुए धृतराष्ट्र ने क्या कहा?

      उत्तर - राज्याभिषेक के उपरांत युधिष्ठिर को आशीर्वाद देते हुए धृतराष्ट्र ने कहा कि एक साथ रहने से संभव है कि करवों और पांडवों के बीच वैर बढ़े इसलिए उन्हें खांडवप्रस्थ को अपनी राजधानी बना लेनी चाहिए, जो पुरु, नहुष एवं ययाति की राजधानी थी और इसे फिर से बसाने का यश और श्रेय पांडवों को ही प्राप्त होगा।

       

      प्रश्न-5 किसने किससे  कहा?

      “देवी, आप निश्चिंत रहें। आपके बेटों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।”

      विदुर ने कुंती से कहा।