Topic outline

    • राम का राज्याभिषेक (Page 80)

       

      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1  विभीषण क्यों चाहते थे कि राम कुछ दिन लंका में रुक जाएँ?

      उत्तर-  विभीषण चाहते थे कि राम कुछ दिन लंका में रुक जाएँ क्योंकि वह राम से रीति - नीति सीखना चाहते थे।

       

      प्रश्न-2   कौन से विमान से राम और सीता अयोध्या गए?

      उत्तर-  पुष्पक विमान से राम और सीता अयोध्या गए।

       

      प्रश्न-3   विभीषण के आग्रह करने पर भी राम लंका में क्यों नहीं रुकना चाहते थे?

      उत्तर -  विभीषण के आग्रह करने पर भी राम लंका में नहीं रुकना चाहते थे क्योंकि उनके वनवास के चौदह वर्ष पूरे हो गए थे और वह तत्काल अयोध्या लौटना चाहते थे।

       

      प्रश्न: किसने किससे कहा?

      i.    “यह संभव नहीं है, मित्र!”

          राम ने विभीषण से कहा।

       

      ii.   “मैं चाहता हूँ कि आप कुछ दिन यहाँ विश्राम कर लें।

          विभीषण ने राम से कहा।



      iii.   “मेरी इच्छा है कि मैं आपके राज्याभिषेक में उपस्थित रहूँ।

          विभीषण ने राम से कहा।

       

      iv.  “आप मेरे लिए यात्रा की व्यवस्था कर दें।  ”

          राम ने विभीषण से कहा।