श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर
(Page 96)
Image from NCERT book
प्रश्न / उत्तर
प्रश्न-1 बलराम ने समाधि में बैठकर शरीर क्यों त्याग दिया?
उत्तर – वंश-नाश देखकर बलराम को असीम शोक हुआ और उन्होंने वहीं समाधि में बैठकर शरीर त्याग दिया।
प्रश्न-2 किस कारण विशाल यदुवंश समाप्त हो गया?
उत्तर – श्रीकृष्ण के सुशासन में यदुवंश ने सुख-समृद्धि को भोगा, परंतु आपसी फूट के कारण अंतत: यह विशाल यदुवंश समाप्त हो गया।
प्रश्न-3 महाभारत के युद्ध की समाप्ति के बाद श्रीकृष्ण कितने बरस तक द्वारका में राज्य करते रहे?
उत्तर - महाभारत के युद्ध की समाप्ति के बाद श्रीकृष्ण छत्तीस बरस तक द्वारका में राज्य करते रहे।
प्रश्न-4 सब बंधु-बांधवों का सर्वनाश हुआ देखकर श्रीकृष्ण ने क्या किया?
उत्तर – सब बंधु-बांधवों का सर्वनाश हुआ देखकर श्रीकृष्ण भी ध्यानमग्न हो गए और समुद्र के किनारे स्थित वन में अकेले विचरण करते रहे।
प्रश्न-5 पांचों पांडवों ने द्रौपदी को साथ लेकर तीर्थयात्रा करने का निश्चय क्यों किया?
उत्तर – श्रीकृष्ण के देहावसान का जानकार पांडवों के मन में सांसारिक जीवन के प्रति विराग छा गया। जीवित रहने की चाह अब उनमें न रही। अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित को राजगद्दी पर बैठाकर पाँचों पांडवों ने द्रौपदी को साथ लेकर तीर्थयात्रा करने का निश्चय किया।
प्रश्न-6 श्रीकृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
उत्तर- जो कुछ हुआ था, उस पर विचार करके श्रीकृष्ण ने जान लिया कि संसार छोड़कर जाने का उनका भी समय आ गया है। यह सोचते-सोचते वह भी वहीं जमीन पर एक पेड़ के नीचे लेट गए। इतने में कोई शिकारी शिकार की तलाश में घूमता-फिरता उधर से आ निकला। सोए हुए श्रीकृष्ण को शिकारी ने दूर से हिरन समझा और धनुष तानकर एक तीर मारा। तीर श्रीकृष्ण के तलुए को छेदता हुआ शरीर में घुस गया और उनके देहावसान का कारण बन गया।
Download to practice offline.