Topic outline

    • अभिमन्यु

      (Page 82)


      (Page 83)


      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1  जयद्रथ की रक्षा के लिए किन्हें नियुक्त किया गया?

      उत्तर - जयद्रथ के रक्षा के लिए भूरिश्रवा, कर्ण, अश्वत्थामा, शल्य, वृषसेन आदि महारथियों को नियुक्त किया गया।

       

      प्रश्न-2  अभिमन्यु की मृत्यु के बाद अर्जुन ने क्या प्रतिज्ञा ली?

      उत्तर अभिमन्यु की मृत्यु के बाद अर्जुन ने प्रतिज्ञा ली कि "जिसके कारण मेरे प्रिय पुत्र की मृत्यु हुई है, उस जयद्रथ का मैं कल सूर्यास्त होने से पहले वध करके रहूँगा।

       

      प्रश्न-3  श्रीकृष्ण पर किसने प्रहार किया और उसका क्या परिणाम हुआ?

      उत्तर श्रुतायुध ने गदा उठाकर श्रीकृष्ण पर प्रहार किया। परंतु नि:शस्त्र और युद्ध में शरीक न होनेवाले श्रीकृष्ण पर फेंककर मारी गई गदा श्रुतायुध को ही जा लगी और वह मृत होकर गिर पड़ा।

       

      प्रश्न-4  जब युद्ध समाप्त करके अर्जुन और श्रीकृष्ण अपने शिविर को लौट रहे थे तब अर्जुन ने श्रीकृष्ण से क्या शंका व्यक्त की?

      उत्तर- संशप्तकों (त्रिगर्ता) का संहार करने के बाद युद्ध समाप्त करके अर्जुन और श्री कृष्ण अपने शिविर को लौट रहे थे तब अर्जुन ने श्रीकृष्ण से बोला-"जनार्दन! मेरा मन घबराया हुआ है। मैं भ्रांत-सा हो रहा हूँ? सब भाई कुशल से तो होंगे? आज अभिमन्यु अपने भाइयों के साथ हँसता हुआ मेरा स्वागत करने क्यों नहीं दौड़ा आ रहा है?"



      प्रश्न-5 जयद्रथ अपने देश क्यों चले जाना चाहता था और दुर्योधन ने उन्हें क्या कह कर रोका?

      उत्तर – जयद्रथ को जब अर्जुन की प्रतिज्ञा का हाल मालूम हुआ, तो वह दुर्योधन के पास गया और बोला- "मुझे युद्ध की चाह नहीं है। मैं अपने देश चला जाना चाहता हूँ।" यह सुनकर दुर्योधन ने उसको धीरज बँधाया और बोला-" सैंधव! आप भय करें। मेरी सारी सेना आपकी रक्षा करने के लिए नियुक्त की जाएगी, आप नि:शंक रहें।" दुर्योधन के इस प्रकार आग्रह करने पर जयद्रथ ने उसकी बात मान ली।