Topic outline

    • सातवाँ, आठवाँ और नवाँ दिन

      (Page 73)


      (Page 74)


      (Page 75)


      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1 कुमार शंख की मृत्यु कब हुई?

      उत्तर – सांतवें दिन के युद्ध में कुमार शंख की मृत्यु कब हुई।

       

      प्रश्न-2  आठवें दिन के युद्ध में भीमसेन ने धृतराष्ट्र के कितने बेटों का वध किया? 

      उत्तर आठवें दिन के युद्ध में भीमसेन ने धृतराष्ट्र के आठ बेटों का वध किया।

       

      प्रश्न-3  आठवें दिन के युद्ध में अर्जुन क्यों शोक-विह्वल हो उठा?

      उत्तर- आठवें दिन के युद्ध में एक ऐसी घटना हुई कि जिससे अर्जुन शोक-विह्वल हो उठा। उसका लाड़ला, साहसी और वीर बेटा इरावान, जो एक नागकन्या से पैदा हुआ था, उस दिन उसका वध हो गया।

       

      प्रश्न-4  इरावान की मृत्यु का भीमसेन के पुत्र घटोत्कच पर क्या प्रभाव पड़ा?   

      उत्तर -  भीमसेन के पुत्र घटोत्कच ने जब देखा कि इरावान मारा गया, तो उसने इतने जोर से गर्जना की कि जिससे सारी सेना थर्रा उठी। उसके बाद वह कौरव-सेना पर टूट पड़ा और घोर प्रलय मचाने लगा।

       

      प्रश्न-5 नवें दिन के युद्ध का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

      उत्तर – नवें दिन के युद्ध में अभिमन्यु और अलंबुष में घोर संग्राम छिड़ गया। धनंजय के पुत्र ने पिता की ही भाँति रण-कौशल का परिचय दिया। पांडवों की सेना की पितामह ने उस दिन बड़ी दुर्गत की। यहाँ तक कि अर्जुन और श्रीकृष्ण दोनों को ही बड़ी पीड़ा हुई। सैनिक बहुत पीड़ित हो रहे थे। थोड़ी देर में सूर्यास्त हुआ और उस दिन युद्ध बंद कर दिया गया।