Topic outline

    • चौथा, पाँचवाँ और छठा दिन

      (Page 73)


      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1 घटोत्कच कौन था?

      उत्तर – घटोत्कच भीम का पुत्र था।

       

      प्रश्न-2  चौथे दिन के युद्ध में दुर्योधन के कितने भाई मारे गए? 

      उत्तर - चौथे दिन के युद्ध में दुर्योधन के आठ भाई मारे गए।

       

      प्रश्न-3  घटोत्कच के क्रोध का क्या कारण था?

      उत्तर- अपने पिता को मूर्च्छित देखकर घटोत्कच को क्रोध गया।

       

      प्रश्न-4 धृतराष्ट्र को कुरुक्षेत्र के मैदान का आँखों देखा हाल कौन सुनाता था?

      उत्तर – संजय कुरुक्षेत्र के मैदान का आँखों देखा हाल धृतराष्ट्र को सुनाता था।

       

      प्रश्न-5  युद्ध के पाँचवें दिन क्या हुआ?   

      उत्तर -  युद्ध के पाँचवें दिन संध्या होते-होते अर्जुन ने हजारों कौरव-सैनिकों का जीवन समाप्त कर दिया।

       

      प्रश्न-6  दुर्योधन के भीषण अस्त्र का भीमसेन पर क्या प्रभाव पड़ा? 

      उत्तर दुर्योधन ने निशाना साधकर भीमसेन की छाती पर एक भीषण अस्त्र चलाया जिसके कारण भीम चोट खाकर मूर्च्छित-सा होकर रथ पर बैठ गया।



      प्रश्न-7  घटोत्कच के क्रोध का युद्ध पर क्या प्रभाव पड़ा?

      उत्तर- अपने पिता को मूर्च्छित देखकर घटोत्कच आपे से बाहर हो गया और उसने भयानक युद्ध शुरू कर दिया। घटोत्कच के भीषण आक्रमण के आगे कौरव-सेना टिक सकी। सेना को विह्वल होती देखकर भीष्म ने युद्ध बंद कर दिया और सेना लौटा दी।

       

      प्रश्न-8  छठे दिन के युद्ध का हाल संक्षेप में लिखिए?

      उत्तर- छठे दिन सवेरे युद्ध छिड़ते ही दोनों तरफ़ की जन-हानि बड़ी तादाद में होने लगी। पर अंत में द्रोण ने वह तबाही मचाई कि पांडव-सेना के पाँव उखड़ गए। इसके बाद तो अंधाधुंध युद्ध होने लगा। अंत में दुर्योधन बुरी तरह घायल हुआ और बेहोश होकर रथ से गिर पड़ा। तब कृपाचार्य ने बड़ी चतुराई से उसे रथ पर ले लिया, जिससे दुर्योधन की जान बच गई।