Topic outline

    • रक्त और हमारा शरीर

      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1 दिव्या को कौन सी बीमारी थी? 

      उत्तर - दिव्या को एनीमिया था।

       

      प्रश्न-2 मोटेतौर पर रक्त के कितने भाग होते हैं? 

      उत्तर - मोटेतौर पर रक्त के दो भाग होते हैं।

       

      प्रश्न-3 रक्त के तरल भाग को क्या कहते हैं? 

      उत्तर - रक्त के तरल भाग को प्लाज्मा कहते हैं।

       

      प्रश्न-4 एनीमिया क्या होता है? 

      उत्तर - रक्त में लाल कणों की कमी को एनीमिया कहते हैं।

       

      प्रश्न-5 'रक्त और हमारा शरीर' पाठ के लेखक कौन हैं?

      उत्तर 'रक्त और हमारा शरीर' पाठ के लेखक यतीश अग्रवाल हैं।

       

      प्रश्न-6 डॉक्टर दीदी ने अनिल को दिव्या के बारे में क्या बताया?

      उत्तर -  डॉक्टर दीदी ने अनिल को बताया कि दिव्या को एनीमिया है। 

       

      प्रश्न-7 अनिल और दिव्या कौन थे और वे कहाँ गए थे? 

      उत्तर - अनिल और दिव्या भाई बहन थे और वे अस्पताल गए थे।

       

      प्रश्न-8 डॉक्टर दीदी ने अनिल को रिपोर्ट लेने के लिए कब बुलाया?

      उत्तर -  डॉक्टर दीदी ने अनिल को रिपोर्ट लेने के लिए अगले दिन बुलाया।

       

      प्रश्न-9 डॉक्टर दीदी किसके द्वारा स्लाइड की जाँच कर रही थीं? 

      उत्तर - डॉक्टर दीदी सूक्ष्मदर्शी द्वारा स्लाइड की जाँच कर रही थीं। 

       

      प्रश्न-10 डॉक्टर ने इलाज करने के पहले दिव्या को कौन सा जाँच कराने को कहा?

      उत्तर -  डॉक्टर ने इलाज करने के पहले दिव्या को रक्त जाँच कराने को कहा।

       

      प्रश्न-11 रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है?

      जस्ता

      शीशा

      लोहा

      प्लैटिनम

      उत्तर - लोहा


      प्रश्न-12 बिंबाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है -

      टाइफ़ाइड

      मलेरिया

      डेंगू

      फ़ाइलेरिया

      उत्तरडेंगू

       

      प्रश्न-13 एनीमिया से बचने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए?

      उत्तर -  एनीमिया से बचने के लिए हमें पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए। हमें प्रोटीन, लौहतत्त्व और विटामिन युक्त भोजन जैसे हरी सब्जी, फल, दूध, अंडा और गोश्त इत्यादि उपयुक्त मात्रा में लेने चाहिए।

       

      प्रश्न-14 दिव्या अपने भाई अनिल के साथ अस्पताल क्यों गई थी?

      उत्तर - दिव्या अपने भाई अनिल के साथ अस्पताल इसलिए गई थी क्योंकि इधर कुछ दिनों से उसे हर समय थकान महसूस होती थी, उसका मन किसी काम में नहीं लगता था, और उसकी भूख भी पहले से कम हो गई थी।

       

      प्रश्न-15 रक्त में सफ़ेद कणों का क्या महत्व होता है? 

      उत्तर - सफ़ेद कण वास्तव में हमारे शरीर के वीर सिपाही हैं। जब रोगाणु शरीर पर धावा बोलने की कोशिश करते हैं तो सफ़ेद कण उनसे डटकर मुकाबला करते हैं और जहाँ तक संभव हो पाता है रोगाणुओं को भीतर घर नहीं करने देते।

       

      प्रश्न-16 रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

      उत्तर -  रक्त के बहाव को रोकने के लिए चोट के स्थान पर कसकर एक साफ़ कपड़ा बाँध देना चाहिए। दबाव पड़ने से रक्त का बहना कम हो जाता है, जो उस व्यक्ति के लिए काफ़ी लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। फिर घायल व्यक्ति को जल्दी से डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।