Topic outline

    • एक तिनका

      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1 तिनका कहाँ से उड़ कर आया था?

      उत्तरतिनका बहुत दूर से उड़ कर आया था।

       

      प्रश्न-2 तिनका कहाँ आ गिरा?

      उत्तर - तिनका कवि की आँख में गिरा।

       

      प्रश्न-3 कवि पर किसने व्यंग किया? 

      उत्तरकवि पर समझ ने व्यंग किया।

       

      प्रश्न-4 कविता का अन्य शीर्षक सोच कर लिखें।

      उत्तरशीर्षक - घमंड का परिणाम

       

      प्रश्न-5 कवि घमंड में ऐंठा हुआ कहाँ खड़ा था?

      उत्तर - कवि घमंड में ऐंठा हुआ मुंडेर पर खड़ा था।

       

      प्रश्न-6 'एक तिनका' के रचियता कौन हैं?

      उत्तर – 'एक तिनका' के रचियता अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' जी हैं।

       

      प्रश्न-7 कवि अपने बारे में क्या सोचता था?

      उत्तर कवी सोचता था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

       

      प्रश्न-8 कवि छत की मुंडेर पर किस भाव में खड़ा था?

      उत्तरकवि छत की मुंडेर पर घमंड से भरे हुए भाव में खड़ा था।

       

      प्रश्न-9 कवि बेचैन क्यों हो गया था?

      उत्तर – कवि आँख में तिनका जाने के कारण बेचैन हो गया था।

       

      प्रश्न-10 कवि की बेचैनी का कारण क्या था?

      उत्तर - कवि की बेचैनी का कारण उसकी आँख में गिरा हुआ तिनका था।

       

      प्रश्न-11 लोगों ने कवि की आँख से तिनका कैसे निकाला?

      उत्तर लोगों ने कवि की आँख से तिनका कपड़े की मूँठ बनाकर निकाला।

       

      प्रश्न-12 तिनके से कवि की क्या हालत हो गई?

      उत्तरकवि की आँख में तिनका जैसे ही गया वह बहुत बेचैन हो गया। उसकी आँख लाल हो गई और दुखने लगी। वो दर्द से कराह रहा था पर कुछ कर नहीं पा रहा था।

       

      प्रश्न-13 घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने क्या किया?

      उत्तर घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास के लोगों ने कपड़े की मूँठ बनाकर तिनके को निकालने का प्रयत्न किया।

       

      प्रश्न-14 आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की क्या दशा हुई?

      उत्तरघमंडी की आँख में तिनका जैसे ही गया वह बहुत बेचैन हो गया। उसकी आँख लाल हो गई और दुखने लगी। वो दर्द से कराह रहा था पर कुछ कर नहीं पा रहा था।

       

      प्रश्न-15 तिनकेवाली घटना से कवि को क्या शिक्षा मिली?

      उत्तर - तिनकेवाली घटना से कवि को यह शिक्षा मिली कि मनुष्य को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। एक छोटा तिनका भी कष्ट का कारण बन सकता है और हमारे घमंड को चूर कर सकता है।

       

      प्रश्न-16 कवि की सारी अकड़ क्यों भाग गई?

      उत्तर – कवि की सारी अकड़ आँख में तिनका गिरने से भाग गई। उसे घमंड था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता परन्तु एक तिनके ने उसकी हालत बुरी कर दी और उसे तिनका निकालने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ी।


    • Download to practice offline.