अनेकार्थक शब्द
‘अनेकार्थक शब्द’ दो शब्दों के मेल से बना है: 'अनेक' और 'अर्थक' । ‘अनेक’ का अर्थ है 'बहुत सारे' और 'अर्थक ' का अर्थ है 'अर्थ रखने वाला’ । अतः अनेकार्थक शब्द का अर्थ हुआ वो शब्द जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं ।
इस प्रकार, एक से अधिक अर्थ बताने वाले शब्द अनेकार्थक शब्द कहलाते हैं । इन शब्दों का प्रयोग प्रसंग के अनुसार किया जाता है; जैसे - रीता जा कर घट में पानी भर ला । (यहाँ ‘घट’ का अर्थ है 'घड़ा')
आजकल सब्जियों की कीमत घट गयी है । (यहाँ ‘घट’ का अर्थ है 'कम')
यहाँ पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं ।
क्र.सं |
शब्द |
अर्थ |
1 |
कर |
हाथ, किरण, चुंगी |
2 |
कल |
मशीन, पुर्जा, अगला या पिछला दिन |
3 |
फल |
पेड़-पौधों का गूदेदार बीजकोश, नतीजा, संतान |
4 |
घन |
बादल, हथोड़ा, घना |
5 |
अंक |
संख्या, गोद, नाटक का एक खंड या सर्ग |
6 |
अशोक |
शोक रहित, सम्राट अशोक, अशोक वृक्ष |
7 |
अक्षर |
वर्ण, गगन |
8 |
काल |
महाकाल, मृत्यु, समय |
9 |
गुण |
स्वभाव, वीणा आदि का तार, रस्सी, धनुष की डोरी |
10 |
नग |
वृक्ष, पर्वत, नगीना |
11 |
तात |
पिता, भाई, मित्र |
12 |
सुधा |
अमृत, दूध, जल |
13 |
गुरु |
शिक्षक, भारी, श्रेष्ठ |
14 |
सुरभि |
गाय, पृथ्वी, सुगंध |
15 |
घट |
घड़ा, कम, हृदय |
16 |
अध्यक्ष |
विभाग का मुखिया, सभापति, इंचार्ज |
17 |
पत्र |
पत्ता, चिट्ठी, पंख |
18 |
अज |
बकरा, दशरथ के पिता |
19 |
अर्थ |
धन, मतलब, प्रयोजन |
20 |
चपला |
बिजली, लक्ष्मी, चंचल स्त्री |
21 |
नाग |
बादल, सर्प, हाथी |
22 |
गति |
हालत, चाल, मोक्ष |
23 |
पतंग |
सूर्य, टिड्डी, गुड्डी |
24 |
वन |
जंगल, बाग, उपवन |
25 |
पत्र |
पत्ता, चिट्ठी, कागज़ |
26 |
कनक |
सोना, धतूरा, गेहूँ |
27 |
मंगल |
ग्रह, दिन (सप्ताह का एक दिन), शुभ |
28 |
पानी |
जल, चमक, सम्मान |
29 |
कुल |
वंश, सब, आवास |
30 |
तीर |
बाण, किनारा |
31 |
अमृत |
जल, दूध, सुधा, |
32 |
अंबर |
आकाश, वस्त्र, बादल |
Download to practice offline.