Topic outline

    • विदुर

      Page 9


      Page 10


      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1  विदुर कौन थे?

      उत्तर-  विचित्रवीर्य की रानी अंबालिका की दासी के पुत्र आगे चलकर विदुर के नाम से प्रख्यात हुए।

       

      प्रश्न-2   विदुर के विशिष्ट गुण क्या थे?

      उत्तर-  उनका ज्ञान धर्मशास्त्र तथा राजनीति में अथाह था। वह बड़े निःस्पृह थे और उन्हें क्रोध नहीं आता था।

       

      प्रश्न-3 किसने विदुर को राजा धृतराष्ट्र का प्रधानमंत्री नियुक्त किया था और क्यों?

      उत्तर -  पितामह भीष्म ने विदुर को उनके विवेक तथा ज्ञान से प्रभावित होकर उन्हें राजा धृतराष्ट्र का प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

       

      प्रश्न-4   राजा धृतराष्ट्र, दुर्योधन को जुआ खेलने से क्यों नहीं रोक पाए?

      उत्तर -  राजा धृतराष्ट्र दुर्योधन से बहुत स्नेह करते थे। अपनी इस कमज़ोरी के कारण वह दुर्योधन को जुआ खेलने से नहीं रोक पाए।

       

      प्रश्न-5   क्षत्रियों का क्या धर्म है?

      उत्तर -  युद्ध या खेल के लिए बुलाए जाने पर न जाना क्षत्रियों का धर्म नहीं है।

       

      प्रश्न-6   युधिष्ठिर जुआ खेलने क्यों गए?

      उत्तर -  युधिष्ठिर क्षत्रिय कुल की मर्यादा रखने के लिए जुआ खेलने गए।



      प्रश्न-7 विदुर ने राजा धृतराष्ट्र से क्या कहा और क्यों?

      उत्तर -  विदुर ने राजा धृतराष्ट्र से कहा कि जुआ खेलना ठीक नहीं है। इस खेल के कारण उनके बेटों में आपस में वैरभाव बढ़ेगा इसलिए इसे रोक दीजिए।

       

      प्रश्न-8    किसने किससे कहा?

      i.        राजन, मुझे आपका यह काम ठीक नहीं जँचता।”

      विदुर ने राजा धृतराष्ट्र से कहा।

       

      ii.       गांधारी के लाल! विदुर बड़ा बुद्धिमान है और हमेशा हमारा भला चाहता आया है। उसका कहा मानने में ही हमारी भलाई है।”

      राजा धृतराष्ट्र ने दुर्योधन से कहा ।

       

      iii.      “वत्स! जुआ खेलने का विचार छोड़ दो।”

      राजा धृतराष्ट्र ने दुर्योधन से कहा।।

       

      iv.      चाचा जी! मैं यह सब मानता हूँ, पर जब काका धृतराष्ट्र बुलाएँ, तो मैं कैसे इंकार करूँ?”

      युधिष्ठिर ने विदुर से कहा।