Topic outline

    • द्रौपदी-स्वयंवर (Page 28)


      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1  द्रौपदी कौन थी?

      उत्तर-  द्रौपदी पांचाल-नरेश की कन्या थी।

       

      प्रश्न-2   द्रौपदी कहाँ की राजकुमारी थी?

      उत्तर-  द्रौपदी पांचाल देश की राजकुमारी थी।

       

      प्रश्न-3 द्रौपदी के स्वयंवर के लिए राजा द्रुपद की क्या शर्त थी?

      उत्तर -  द्रौपदी के स्वयंवर के लिए राजा द्रुपद की यह शर्त थी कि जो राजकुमार पानी में प्रतिबिंब देखकर उस भारी धनुष से तीर चलाकर उसपर टँगे हुए निशाने (मछली) को गिरा देगा, उसी को द्रौपदी वरमाला पहनाएगी।

       

      प्रश्न-4 द्रौपदी के स्वयंवर में कौन-कौन से राजा शामिल हुए?

      उत्तर -  द्रौपदी के स्वयंवर के लिए दूर-दूर से अनेक वीर आए थे। जिनमें धृतराष्ट्र के सौ बेटे, अंग-नरेश कर्ण, श्रीकृष्ण, शिशुपाल, जरासंध आदि भी शामिल हुए थे।

       

      प्रश्न-5   पाँचों भाई माता कुंती के साथ पांचाल देश में कहाँ रुके?

      उत्तर -  पाँचों भाई माता कुंती के साथ पांचाल देश में किसी कुम्हार की झोंपड़ी में रुके।

       

      प्रश्न-6   पांचाल देश में भी पांडव ब्राह्मण-वेश में ही क्यों गए?

      उत्तर -  पांचाल देश में भी पांडव ब्राह्मण-वेश में ही इसलिए गए जिससे उनको कोई पहचान न सके।



      प्रश्न-7   राजा द्रुपद की शर्त को किसने पूरा किया और कैसे?

      उत्तर -  अर्जुन ने धनुष हाथ में लिया और उस पर डोरी चढ़ा दी। उसने धनुष पर तीर चढ़ाया और एक के बाद एक पाँच बाण उस घूमते हुए चक्र में मारे और हज़ारों लोगों के देखते-देखते निशाना टूटकर नीचे गिर पड़ा। इस प्रकार अर्जुन ने राजा द्रुपद की शर्त को पूरा किया।