पांडवों की रक्षा
(Page 26)
(Page 27)
Image from NCERT book
प्रश्न / उत्तर
प्रश्न-1 कुंती ने ब्राह्मण को कौन सी बात को गुप्त रखने को कहा और क्यों?
उत्तर- कुंती ने ब्राह्मण को भीमसेन को बकासुर के पास भेजने की बात को गुप्त रखने को कहा क्योंकि कुंती को डर था कि यदि यह बात फैल गई, तो दुर्योधन और उनके साथियों को पता लग जाएगा कि पांडव एकचक्रा नगरी में छिपे हुए हैं।
प्रश्न-2 कुंती किसे बकासुर के पास भोजन सामग्री ले कर भेजना चाहती थी और क्यों?
उत्तर- कुंती भीमसेन को बकासुर के पास भोजन सामग्री ले कर भेजना चाहती थी क्योंकि वह भीम की शक्ति और बल से अच्छी तरह से परिचित थी।
प्रश्न-3 कुंती ब्राह्मण की मदद क्यों करना चाहती थी?
उत्तर - कुंती ने सोचा कि इस ब्राह्मण के घर में उन्होंने कई दिन आराम से बिताए हैं। तो मनुष्य होने के नाते कुंती और पांडवों को भी ब्राह्मण की इस विपदा की घडी में मदद करनी चाहिए।
प्रश्न-4 भीमसेन ने नगरवासियों को किससे छुटकारा दिलवाया और कैसे?
उत्तर - भीमसेन ने बकासुर को मार कर नगरवासियों को उससे छुटकारा दिलवाया।
प्रश्न-5: किसने किससे कहा?
i. “आप भी कैसी बात कहती हैं! आप हमारी अतिथि हैं।”
ब्राह्मण ने कुंती से कहा।
ii. “यह तुम कैसा दुस्साहस करने चली हो, माँ!”
युधिष्ठिर ने कुंती से कहा।
iii. “दुष्ट राक्षस! ज़रा विश्राम तो करने दे।”
भीमसेन ने बकासुर से कहा।
Download to practice offline.