Topic outline

    • पांडवों की रक्षा (Page 24)


      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1  भीमसेन का हृदय दग्ध क्यों हो उठा?

      उत्तर-  माता और भाइयों का प्यास और नींद से बुरा हाल देखकर क्षोभ के  मारे भीमसेन का हृदय दग्ध हो उठा।

       

      प्रश्न-2   माता और भाइयों का प्यास से बुरा हाल देखकर भीमसेन ने क्या किया?

      उत्तर-  माता और भाइयों का प्यास से बुरा हाल देखकर भीमसेन उस  भयानक जंगल में बेधड़क घुस गया और इधर-उधर घूम-घामकर उसने एक जलाशय का पता लगा लिया। उसने पानी लाकर माता व भाइयों की प्यास बुझाई।

       

      प्रश्न-3 पांडवों ने अपने आपको युधिष्ठिर के षड्यंत्र से बचाने के लिए क्या किया?

      उत्तर -  वे ब्राह्मण ब्रह्मचारियों का वेश धरकर एकचक्रा नगरी में जाकर एक ब्राह्मण के घर में रहने लगे।

       

      प्रश्न-4 माता कुंती के साथ पाँचों पांडव एकचक्रा नगरी में किस प्रकार अपना गुज़र करते थे?

      उत्तर -  माता कुंती के साथ पाँचों पांडव एकचक्रा नगरी में भिक्षा माँगकर अपना गुज़र करते थे।

       

      प्रश्न-5   कुम्हार ने भीम को क्या बनाकर दिया?

      उत्तर -  कुम्हार ने भीम को एक बड़ी भारी हाँडी बनाकर दी।



      प्रश्न-6   भिक्षा में मिले भोजन के कुंती कितने हिस्से करती और उन्हें किस प्रकार बाँटती?

      उत्तर -  पाँचों भाई भिक्षा में जितना भोजन लाते, कुंती उसके दो हिस्से कर देती। एक हिस्सा भीमसेन को दे देती और बाकी आधे में से पाँच हिस्से करके चारों बेटे और खुद खा लेती थी।

       

      प्रश्न-7   बच्चे भीमसेन को देख कर क्यों हँसते-हँसते लोटपोट हो जाते?

      उत्तर -  बच्चे भीमसेन का विशाल शरीर और उसकी वह विलक्षण हाँडी देखकर हँसते-हँसते लोटपोट हो जाते।