Topic outline

    • लाख का घर (Page 19)


      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1  धृतराष्ट्र दुर्योधन का साथ क्यों देते थे?

      उत्तर-  अपने बेटे पर अंकुश रखने की शक्ति धृतराष्ट्र में नहीं थी। इस कारण यह जानते हुए भी कि दुर्योधन कुराह पर चल रहा है, उन्होंने उसका ही साथ दिया।

       

      प्रश्न-2   दुर्योधन की जलन का क्या कारण था?

      उत्तर-  भीमसेन का शरीर - बल और अर्जुन की युद्ध कुशलता ही दुर्योधन की जलन का कारण थी।

       

      प्रश्न-3 दुर्योधन के सलाहकार कौन थे?

      उत्तर -  दुर्योधन के सलाहकार मामा शकुनी और कर्ण थे।

       

      प्रश्न-4 शकुनी कौन था?

      उत्तर -  शकुनी दुर्योधन का मामा था।

       

      प्रश्न-5   धृतराष्ट्र के छोटे भाई पांडु को सिंहासन क्यों दिया गया था?

      उत्तर -  धृतराष्ट्र जन्म से अंधे थे इसलिए उनके छोटे भाई पांडु को सिंहासन दिया गया था।

       

      प्रश्न-6   युधिष्ठिर के कुढ़ने का कारण क्या था?

      उत्तर -  युधिष्ठिर के कुढ़ने का कारण पांडवों की लोकप्रियता थी।



      प्रश्न-7   पाण्डु के अकाल मृत्यु हो जाने पर किसने राज काज सँभाला और क्यों?

      उत्तर -  पाण्डु के अकाल मृत्यु हो जाने पर धृतराष्ट्र ने राज काज सँभाला क्योंकि पांडव बालक थे।

       

      प्रश्न-8 प्रजा किसे सिंहासन के योग्य मानती थी और क्यों?

      उत्तर -  प्रजा युधिष्ठिर को सिंहासन के योग्य मानती थी क्योंकि उनका मानना था कि युधिष्ठिर ही सारी प्रजा के साथ न्यायपूर्वक व्यवहार कर सकेंगें।

       

      प्रश्न-9   युधिष्ठिर को प्रजाजन क्यों चाहते थे?

      उत्तर -  प्रजाजन युधिष्ठिर को इसलिए चाहते थे क्योंकि वह धर्मानुसार चलते थे, सबसे समान स्नेह करते थे और अपने पिता के समान गुणवान थे।

       

      प्रश्न-10    किसने  किससे  कहा?

      i.        “पिता जी, पुरवासी तरह-तरह की बातें करते हैं।”

      दुर्योधन ने धृतराष्ट्र से कहा।

       

      ii.       “बेटा, तुम्हारा कहना ठीक है। लेकिन यधिष्ठिर के विरुद्ध कुछ करना भी तो कठिन है।”

      धृतराष्ट्र ने दुर्योधन से कहा।