द्रोणाचार्य (Page 18 & 19)
Page 18
Page 19
Image from NCERT book
प्रश्न / उत्तर
प्रश्न-1 द्रोण से अपने अपमान का बदला लेने के लिए द्रुपद ने क्या किया?
उत्तर- उसने कई कठोर व्रत और तप इस कामना से किए कि उसे एक ऐसा पुत्र हो, जो द्रोण को मार सके। साथ ही एक ऐसी कन्या हो, जो अर्जुन को ब्याही जा सके।
प्रश्न-2 द्रोणाचार्य ने राजकुमारों से गुरु दक्षिणा में क्या माँगा?
उत्तर- द्रोणाचार्य ने उनसे गुरु दक्षिणा के रूप में पांचालराज द्रुपद को कैद कर लाने के लिए कहा।
प्रश्न-3 किसने पांचालराज की सेना को तहस - नहस कर दिया?
उत्तर - अर्जुन ने पांचालराज की सेना को तहस - नहस कर दिया।
प्रश्न-4 द्रुपद के पुत्र और पुत्री के क्या नाम थे?
उत्तर - द्रुपद के पुत्र का नाम धृष्टधुम्न और पुत्री का नाम द्रौपदी था।
प्रश्न-5 द्रोणाचार्य की मृत्यु किसके हाथों हुई?
उत्तर - कुरुक्षेत्र के रणभूमि में अजेय द्रोणाचार्य की मृत्यु धृष्टधुम्न के हाथों हुई।
प्रश्न-6 किसने किससे कहा?
“हे वीर! डरो नहीं। किसी प्रकार की विपत्ति की आशंका न करो।”
द्रोण ने द्रुपद से कहा।
Download to practice offline.