Topic outline

    • राम का राज्याभिषेक (Page 81)

       

      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1  राम ने हनुमान को अयोध्या भेजते समय क्या निर्देश दिए?

      उत्तर-  राम ने हनुमान को अयोध्या भेजते समय निर्देश दिए कि वह भरत को उनके आने की सूचना देते समय ध्यान से देखें कि यह समाचार सुनकर उनके चेहरे पर कैसे भाव आते हैं।

       

      प्रश्न-2   सीता के आग्रह पर विमान किष्किंधा में क्यों उतरा?

      उत्तर-  सीता के आग्रह पर विमान किष्किंधा में सुग्रीव की रानियों तारा और रूपा को लेने उतरा।

       

      प्रश्न-3   गंगा-यमुना के संगम पर किसका आश्रम था?

      उत्तर -  गंगा-यमुना के संगम पर ऋषि भरद्धाज का आश्रम था।

       

      प्रश्न-4   राम सीधे अयोध्या क्यों नहीं जाना चाहते थे?

      उत्तर -  राम सीधे अयोध्या नहीं जाना चाहते थे क्योंकि उनके मन में प्रश्न था कि चौदह वर्ष की अवधि कम नहीं होती, कहीं इस अवधि में भरत को सत्ता का मोह न हो गया हो ।

       

      प्रश्न-5   भरत के प्रसन्नता का कारण क्या था?

      उत्तर -  भरत के प्रसन्नता का कारण राम का वापस अयोध्या लौटना था।



      प्रश्न-6 किसने किससे कहा?

      i.    “हे वानर शिरोमणि, आप भरत को मेरे आने की सूचना दीजिएगा।

          राम ने हनुमान से कहा।

       

      ii.   “श्रीराम के वनवास की अवधि पूर्ण हो गई है। वे लौट रहे हैं।

          हनुमान ने भरत से कहा।