लंका विजय (Page 75)
Image from NCERT book
प्रश्न / उत्तर
प्रश्न-1 कुंभकर्ण की मृत्यु कैसे हुई?
उत्तर- कुंभकर्ण की मृत्यु रणभूमि में राम और लक्ष्मण के बाणों से हुई।
प्रश्न-2 रावण किसे अपना दाहिना हाथ मानता था?
उत्तर- रावण कुंभकर्ण को अपना दाहिना हाथ मानता था ।
प्रश्न-3 मेघनाद को इंद्रजित क्यों कहा जाता है?
उत्तर - मेघनाद ने एक बार इंद्र को परास्त किया था इसलिए उसे इंद्रजित कहा जाता है।
प्रश्न-4 लक्ष्मण का बाण लगने पर मेघनाद ने क्या किया?
उत्तर - लक्ष्मण का बाण लगने पर मेघनाद पीछे मुड़ा और महल की ओर भागा।
प्रश्न-5 लक्ष्मण मेघनाद के पीछे महल में क्यों नहीं घुसे?
उत्तर - लक्ष्मण मेघनाद के पीछे महल में इसलिए नहीं घुसे क्योंकि उन्हें महल की संरचना पता नहीं थी।
प्रश्न-6 निकुंभ, देवांतक और त्रिशिरा की मृत्यु किसके द्वारा हुई?
उत्तर - निकुंभ, देवांतक और त्रिशिरा की मृत्यु हनुमान के द्वारा हुई।
प्रश्न-7 नरांतक को किसने मारा?
उत्तर - नरांतक को अंगद ने मारा।
प्रश्न-8 किसने किससे कहा?
“मेरे रहते आप क्यों चिंता करते हैं? मुझे युद्ध की अनुमति दें। मैं दोनों भाइयों को मारकर आपके चरणों में रख दूँगा।”
मेघनाद ने रावण से कहा।
Download to practice offline.