Topic outline

    • लंका में हनुमान (Page 64)

       

      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1  रावण की रानी का क्या नाम था?

      उत्तर-  रावण की रानी का नाम मंदोदरी था।

       

      प्रश्न-2   हनुमान ने सीता को कहाँ - कहाँ ढूँढा?

      उत्तर-  हनुमान ने सीता को रावण के राजमहल में, राक्षसों के घरों में और पशुशालाओं में ढूँढा।

       

      प्रश्न-3   रावण के रथ का वर्णन कीजिए?

      उत्तर -  रावण का रथ स्वर्ण का था और रत्नों से सजा हुआ था।

       

      प्रश्न-4   अशोक वाटिका में किसके वृक्ष थे?

      उत्तर -  अशोक वाटिका में अशोक के ऊँचे-ऊँचे वृक्ष थे।

       

      प्रश्न-5   हनुमान ने राक्षसियों के बीच एक स्त्री को देखा। वह कौन थी और किस अवस्था में थी?

      उत्तर -  वह स्त्री सीता थी और वह उदास, दयनीय, दुर्बल और शोकग्रस्त थी।