हिंदी - बाल राम कथा - Class 6 / Grade 6
- Bal Ram Katha - सीता की खोज / Sita Ki Khoj (Chapter 8 - Page 50) - Cont.
Bal Ram Katha - सीता की खोज / Sita Ki Khoj (Chapter 8 - Page 50) - Cont.
Tags: Hindi text book “Bal Ram Katha” page 50 solution for 6th standard, NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 8, Hindi Bal Ram Katha Class VI practice worksheet, Hindi ncert solutions for chapter 8 for class 6, सीता की खोज, पाठ - 8 – Sita Ki Khoj question answer for sixth class, Sita ki Khoj free worksheet PDF for 6th grade, सीता की खोज – प्रश्न और उत्तरसीता की खोज (Page 50)
Image from NCERT book
प्रश्न / उत्तर
प्रश्न-1 हिरणों ने किस प्रकार सीताजी के बारे में रामजी को संकेत दिया?
उत्तर- हिरणों ने सिर उठाकर आसमान की ओर देखा और दक्षिण दिशा की ओर भाग गए। रामजी हिरणों का संकेत समझ गए।
प्रश्न-2 सीता को वन में ढूँढ़ते हुए राम क्या देख कर असमंजस में पड़ गए?
उत्तर- टूटे हुए रथ के टुकड़े, मृत घोड़े और मारा हुआ सारथी को वन में देखकर राम असमंजस में पड़ गए।
प्रश्न-3 रथ के पास राम को सीता की कौन सी वस्तु मिली?
उत्तर - राम को रथ के पास पुष्पमाला मिली जो सीता ने वेणी में गूँथ रखा था।
प्रश्न-4 राम ने टूटे हुए रथ से थोड़ी दूरी पर क्या देखा?
उत्तर - राम ने टूटे हुए रथ से थोड़ी दूरी पर पक्षिराज जटायु को लहूलुहान अवस्था में देखा जिनके पंख कटे हुए थे और वह अपनी अंतिम साँसें गिन रहे थे।
प्रश्न-5 जटायु की अंतिम क्रिया किसने की?
उत्तर - जटायु की अंतिम क्रिया राम ने की।
प्रश्न-6 जटायु ने सीता के बारे में कौन सी महत्वपूर्ण सूचना दी थी?
उत्तर - जटायु ने सीता के बारे में यह महत्वपूर्ण सूचना दी थी कि रावण सीता जी को दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर ले गया है।
प्रश्न-7 किसने किससे कहा?
i. “हमें सीता की खोज दक्षिण दिशा में ही करनी चाहिए।”
राम ने लक्ष्मण से कहा।
ii. “हे राजकुमार! सीता को रावण उठा ले गया है मेरे पंख उसी ने काटे हैं।”
जटायु ने राम से कहा।
Download to practice offline.