Topic outline

    • अवध पुरी में राम (Page 3)


      Image from NCERT book



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1 राजा दशरथ के कुल गुरु कौन थे?

      उत्तर- राजा दशरथ के कुल गुरु महर्षि वशिष्ठ थे

       

      प्रश्न-2 राजा दशरथ ने अपनी चिंता के संबंध में चर्चा किनके साथ की?

      उत्तर- राजा दशरथ ने अपनी चिंता के संबंध में चर्चा महर्षि वशिष्ठ के साथ की।

       

      प्रश्न-3 राजा दशरथ को पुत्रेष्टि की सलाह किसने दी थी और किसकी देख रेख में हुआ?

      उत्तर - राजा दशरथ को पुत्रेष्टि की सलाह महर्षि वशिष्ठ ने दी थी और ऋंगी ऋषि की देख रेख में संपन्न हुआ

       

      प्रश्न-4  पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने कौन सा यज्ञ किया?

      उत्तर - पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया

       

      प्रश्न-5 यज्ञशाला कहाँ बनाई गई?

      उत्तर - यज्ञशाला सरयू नदी के किनारे बनाई गई

       

      प्रश्न-6  यज्ञ में किन्हें आमंत्रित किया गया?

      उत्तर - यज्ञ में अनेक राजाओं और ऋषि मुनियो को आमंत्रित किया गया



      प्रश्न-7  किस देवता के आशीर्वाद से राजा दशरथ को सन्तान प्राप्ति हुई?

      उत्तर  - अग्नि देवता के आशीर्वाद से राजा दशरथ को सन्तान प्राप्ति हुई

       

      प्रश्न-8 राजकुमार राम का जन्म कब हुआ था?

      उत्तर  - राजकुमार राम का जन्म चैत्र माह की नवमी के दिन हुआ था

       

      प्रश्न-9 राजा दशरथ के पुत्रों तथा उनकी माताओं के नाम लिखिए

      उत्तर  - रानी कौशल्याराम, रानी कैकेयीभरत, रानी सुमित्रालक्ष्मण और शत्रुघ्न

       

      प्रश्न-10 राजा दशरथ को सभी राजकुमारो में सबसे प्रिय कौन था और क्यों?

      उत्तर  - राजकुमार राम ज्येष्ठ पुत्र के कारण और अपने मानवीय गुणों के कारण राजा दशरथ को सभी राजकुमारो में सबसे प्रिय थे

       

      प्रश्न-11 खेलकूद में लक्ष्मण प्रायः किसके साथ रहते थे?

      उत्तर  - खेलकूद में लक्ष्मण प्रायः राम के साथ रहते थे

       

      प्रश्न-12 राजकुमार राम की विशेषताएं लिखिए

      उत्तर  - राजकुमार राम विवेकी, सर्वोप्रिय, न्यायप्रिय और शालीन थे

       

      प्रश्न-13 किसने किससे कहा? “आप पुत्रेष्टि यज्ञ करें महाराज

      उत्तर  - महर्षि वशिष्ठ ने राजा दशरथ से कहा