Topic outline

    • अवध पुरी में राम (Page 1)


      Image from NCERT



      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1 अयोध्या नगरी किस नदी के किनारे बसी थी और किस राज्य की राजधानी थी?

      उत्तर - अयोध्या नगरी सरयू नदी के किनारे बसी थी और यह कोसल राज्य की राजधानी थी।

       

      प्रश्न-2 अयोध्या कैसी नगरी थी?

      उत्तर  - अयोध्या हर तरह से संपन्न नगरी थी। सभी सुखी और समृद्ध थे। अयोध्या मे केवल राजमहल भव्य नहीं था। आम लोगों के घर भी भव्य थे। सभी सड़कें चौड़ी थीं। पानी से लबालब भरे सरोवर थे। खेतो मे हरियाली थी।

       

      प्रश्न-3  राजा दशरथ किसके पुत्र थे और किस कुल के उत्तराधिकारी थे?

      उत्तर - राजा दशरथ अज के पुत्र थे और वह रघु कुल के उत्तराधिकारी थे।

       

      प्रश्न-4  राजा दशरथ को क्या दुःख था?

      उत्तर  - राजा दशरथ को यह दुःख था कि उनकी कोई संतान थी।

       

      प्रश्न-5  राजा दशरथ की कितनी पत्नियाँ थीं?

      उत्तर  - राजा दशरथ की तीन पत्नियाँ थीं - कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा।