हिंदी - Class 3 / Grade 3
- लिंग/ Gender
लिंग/ Gender
Hindi– Class 3/Grade3 – CBSE – Chapter – Gender - Hindi Grammar / पुल्लिंग-स्त्रीलिंग हिन्दी व्याकरण / लिंग- Questions and Answers/Notes/Worksheets PDF, Tags: पुल्लिंग से स्त्रीलिंग बनाना for grade 3 , Free Worksheet PDF on gender in hindi, Lesson on LING (लिंग), Gender - Hindi Grammar for third grade practice Page, पुल्लिंग-स्त्रीलिंग हिन्दी व्याकरण for class 3, पुल्लिंग स्त्रीलिंग shabd worksheet PDF for class 3, पुल्लिंग (Masculine Gender), स्त्रीलिंग (Feminine Gender) , स्त्रीलिंग पुलिंग examples for class III,अध्यापक का स्त्रीलिंग, पुल्लिंग (Pulling), स्त्रीलिंग (Striling), लिंग के भेद, Hindi Grammar for class III, Hindi Vyakran Grade 3लिंग
संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की पुरुष अथवा स्त्री जाति का बोध होता हैं उसे लिंग कहते हैं ।
उदाहरण: माता, पिता, यमुना, शेर, शेरनी, दादा, दादी, बकरा, बकरी |
लिंग के भेद
लिंग के दो भेद होते हैं:
(१) पुल्लिंग (Masculine Gender)
जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं ।
जैसे: पिता, भाई, लड़का।
(२) स्त्रीलिंग (Feminine Gender)
जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है उन्हें स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं ।
जैसे: माता, बहन, नारी।
शब्दों का लिंग-परिवर्तन
पुल्लिंग
स्त्रीलिंग
पिता
माता
गायक
गायिका
धोबी
धोबिन
माली
मालिन
मोर
मोरनी
लड़का
लड़की
गुड्डा
गुड़िया
नर
नारी
चूहा
चुहिया
मास्टर
मास्टरनी
बेटा
बेटी
नौकर
नौकरानी
पुरुष
स्त्री
अध्यापक
अध्यापिका
बूढ़ा
बुढ़िया
हाथी
हथिनी
राजा
रानी
शिष्य
शिष्या
शेर
शेरनी
प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्या
नर्तक
नर्तकी
डिब्बा
डिबिया
Download to practice offline.