Topic outline

    • ‘बचपन’

      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-1 पाठ 'बचपन' किस विधा में लिखा गया है?

      उत्तर - पाठ 'बचपन' संस्मरण में लिखा गया है।

       

      प्रश्न-2 पाठ 'बचपन' की लेखिका कौन हैं?

      उत्तर - पाठ 'बचपन' की लेखिका कृष्णा सोबती जी हैं।

       

      प्रश्न-3 लेखिका चॉकलेट कब खाती थी?

      उत्तर - लेखिका चॉकलेट रात को खाना खाने के बाद खाती थी।

       

      प्रश्न-4 शिमला माल से कौन सी चीज़ लाई जाती थी?

      उत्तर - शिमला माल से ब्राउन ब्रेड लाई जाती थी।

       

      प्रश्न-5 वेंगर्स और डेविको रेस्तराँ की कौन सी चीज़ें मज़ेदार थीं?

      उत्तर - वेंगर्स और डेविको रेस्तराँ की चॉकलेट और पेस्ट्री मज़ेदार थीं।



      प्रश्न-6 परिवार के लोग लेखिका को क्या कह कर पुकारते हैं?

      उत्तर - परिवार के लोग लेखिका को ‘जीजी’ कह कर पुकारते हैं।

       

      प्रश्न-7 जब लेखिका छोटी थी तब मनोरंजन का प्रमुख साधन क्या था?

      उत्तर - जब लेखिका छोटी थी तब मनोरंजन का प्रमुख साधन ग्रामोफ़ोन था।

       

      प्रश्न-8 लेखिका ने पाठ में अपने जीवन के किस भाग का वर्णन किया है?

      उत्तर - लेखिका ने पाठ में अपने बचपन के दिनों का वर्णन किया है।

       

      प्रश्न-9 चश्मा लगने के कारण लोग लेखिका को क्या पीने की सलाह देते थे?

      उत्तर - चश्मा लगने के कारण लोग लेखिका को दूध पीने की सलाह देते थे।

       

      प्रश्न-10 हर शनीचर को लेखिका को क्या करना पड़ता था?

      उत्तर - हर शनीचर को लेखिका को ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल पीना पड़ता था।

       

      प्रश्न-11 स्कैंडल पॉइंट के सामने वाली दुकान में किस ट्रेन का मॉडल था?

      उत्तर - स्कैंडल पॉइंट के सामने वाली दुकान में शिमला -कालका ट्रेन का मॉडल था।



      प्रश्न-12 लेखिका किस दुकान को कभी नहीं भूलती?

      उत्तर - लेखिका उस दुकान को कभी नहीं भूल सकी जहाँ उनका पहला चश्मा बना था।

       

      प्रश्न-13 लेखिका के बचपन के समय की कौन सी चीज़ बाज़ार में कोक के स्थान पर मिलती थी?

      उत्तर - लेखिका के बचपन में लेमनेड और विमटो बाज़ार में कोक के स्थान पर मिलती थी।

       

      प्रश्न-14 आँख के डॉक्टर ने लेखिका को क्या आश्वासन दिया था?

      उत्तर - आँख के डॉक्टर ने लेखिका को आश्वासन दिया था कि कुछ दिन पहनने पर चश्मा हट जाएगा परन्तु ऐसा नहीं हुआ।

       

      प्रश्न-15 नए जूते लगने का उपचार कैसे किया जाता था?

      उत्तर - नए जूते लगने का अर्थ है जूते पहनने पर पैरों में छाले पड़ जाना। इसका उपचार करने के लिए रुई मोज़े के अंदर रख लिया करते थे।



      प्रश्न-16 शिमला और नई दिल्ली के बच्चों को कहाँ की चॉक्लेट और पेस्ट्री बहुत पसंद थी?

      उत्तर - शिमला और नई दिल्ली के बच्चों को वेंगर्स और डेविको रेस्तराँ की चॉक्लेट और पेस्ट्री बहुत पसंद थी।

       

      प्रश्न-17 लेखिका को हवाई जहाज़ को उड़ता देखकर क्या लगता था?

      उत्तर - लेखिका को हवाई जहाज़ को उड़ता देखकर ऐसा लगता था जैसे कोई भारी - भरकम पक्षी पंख फैलाकर उड़ा जा रहा है।

       

      प्रश्न-18 बचपन में लेखिका को अपने मोजें खुद क्यों धोने पड़ते थे?

      उत्तर - बचपन में लेखिका को अपने मोजें खुद इसलिए धोने पड़ते थे क्योंकि वह नौकर या नौकरानी को नहीं दिए जा सकते थे। इसकी सख्त मनाही थी।