Topic outline

    • 'वह चिड़िया जो’

      प्रश्न / उत्तर

      प्रश्न-20  इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है?

      उत्तर  - इस कविता में चिड़िया को दूध भरे आनाज के दानों से, जंगल से जहाँ वह खुली हवा में गाना गाती है, नदी से जिसकी मोती के समान जल की बुँदे पीती है तथा एकांत से प्यार है।

       

      प्रश्न-21  कवि ने नीलीचिड़िया का नाम नहीं बताया है। वह कौन-सी चिड़िया रही होगी? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पक्षी-विज्ञानी सालिम अली की पुस्तक ‘भारतीय पक्षी देखो। इनमें ऐसे पक्षी भी शामिल हैं जो जाड़े में एशिया के उत्तरी भाग और अन्य ठंडे देशों से भारत आते हैं। उनकी पुस्तकों देखकर तुम अनुमान लगा सकते हो कि इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद इनमें से कोई एक रही होगी-नीलकंठ, छोटा किलकिला, बड़ा पतरिंगा, कबूतर?

      उत्तर  - पाठ के आधार पर ऊपर दिए गए शब्दों में से नीली चिड़िया नीलकंठ रही होगी।



      प्रश्न-22  नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। उनमें से अगर कोई पक्षी एक से अधिक रंग का है तो लिखो कि उसके किस हिस्से का रंग कैसा है। जैसे तोते की चोंच का रंग लाल और शरीर हरा है।
      मैना    कौवा    बतख    कबूतर

      उत्तर  - मैना - मैना खैरे रंग की चिड़िया होती है। इसका सिर, गर्दन, पूंछ सीना काले रंग का होता है और इसकी पूंछ सफेद होती है।

      कौवा - जंगली कौवा पूरी तरह से काले रंग का होता है, जबकि घरेलू कौवा गले में एक भूरी पट्टी लिए हुए होता है।

      बतख - इसका रंग सफेद, होता है। चोंच ओर पंजे का रंग पीलापन लिए हुए लाल होता है।

      कबूतर - भारत के कबूतर सफेद और स्लेटी रंग के होते है।



      प्रश्न-23  आशय स्पष्ट करो
      () रस उँडेल कर गा लेती है
      () चढ़ी नदी का दिल टटोलकर
      जल का मोती ले जाती है

      उत्तर  -() रस उँडेल कर गा लेती है

      चिड़िया बन्धन-मुक्त और खुश होकर बहुत ही सुंदर और मीठा गाती है। उसके द्वारा गाये गीतों की मधुरता पूरे वातावरण में रस घोल देती है।

      () चढ़ी नदी का दिल टटोलकर

      जल का मोती ले जाती है

      चिड़िया चढ़ी हुई नदी को देखकर घबराती नहीं है। वह उफनती नदी के बीच अपनी चोंच में पानी की बूंद लेकर उड़ जाती है। अर्थात वह तेज़ बहती नदी से भी जल का मोती निकाल ले आती है। जिसे देख ऐसा प्रतीत होता है मनो वह अपनी चोंच में नदी से मोती लिए जा रही हो।