Topic outline

    • समूहवाची शब्द

      अलग - अलग समूह के लिए कुछ विशेष शब्द प्रचलित हैं। उनका प्रयोग हर किसी शब्द के साथ नहीं किया जा सकता।   

      कुछ प्रमुख समूहवाची शब्द निम्नलिखित हैं -

      गुच्छा - अंगूरों / लीची / केले / फूलों / बालों / चाबियों का 

      दल - घुड़सवारों / टिड्डियों का 

      जत्था - यात्रियों / सत्याग्रहियों / आंदोलनकारियों / सैनिकों का 

      मंडली - गायकों / कलाकारों / मूर्खों / साधुओं / मित्रों की 

      छत्ता - मधुमक्खियों / ततैयों का 

      काफ़िला / लश्कर - सेना, घोड़ों, ऊँटों आदि का 

      गड्डी - कागज़ / नोटों की 

      कुंज - लताओं का 

      गट्ठर - लकड़ियों / कपड़ों का 

      ढेर - कूड़े / अनाज का 

      टुकड़ी - सेना / पुलिस की

      दस्ता - पुलिस का 

      श्रृंखला – पर्वतों / घटनाओं की 

      टीम - खिलाड़ियों / डाक्टरों की 

      मंडल - नक्षत्रों / तारों का 

      रेवड़ - भेड़ / बकरियों का 

      जोड़ा - जूतों / जुराबों का 

      भीड़ – मनुष्यों / भक्तों की 

      संघ - राज्यों का 

      झुंड - जानवरों / वृक्षों का    

      श्रेणी / कक्षा - विद्यार्थियों / रेलगाड़ी की 

      पुंज - तारों / किरणों का 

      गुलदस्ता - फूलों का

      माला - मोतियों / फूलों की


    • Download to practice offline.