Topic outline

    • अनेकार्थक शब्द

      एक से अधिक अर्थ बतानेवाले शब्दों को अनेकार्थक शब्द कहते हैं। बहुत से शब्द ऐसे हैं, जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं। भिन्न - भिन्न वाक्यों में प्रसंग के अनुसार इनके अर्थ अलग होते हैं।  

      ऐसे ही कुछ अनेकार्थक शब्दों की सूची यहाँ अर्थ सहित दी जा रही है। 

      आम - साधारण, एक फल 

      अंग - शरीर, अंश, शाखा

      अंत - सिरा, समाप्ति, मृत्यु, भेद, रहस्य

      उत्तर - जबाव, एक दिशा 

      उपचार - उपाय, सेवा, इलाज, निदान

      कल - मशीन (यंत्र), आज के पहले का दिन, आज के बाद आनेवाला दिन 

      गोल - वृत्त (आकृति), खेल में गोल 

      गति - चाल, हालत, मोक्ष, रफ्तार  

      गुरु - शिक्षक, बड़ा, भारी, श्रेष्ठ, बृहस्पति, पूज्य, आचार्य, अपने से बड़े

      चढ़ाई - हमला, पर्वत की चढ़ाई (चढ़ना)

      फल - परिणाम, आम - लीची आदि फल 

      तीर - किनारा, बाण

      जग - संसार, एक बर्तन 

      पर - पंख, ऊपर, परंतु 

      पट - वस्त्र, पर्दा, दरवाजा, स्थान, चित्र का आधार

      पात्र - बरतन, व्यक्ति (नाटक का पात्र)

      पूर्व - पहले, एक दिशा 

      दल - पत्ता, समूह 

      दक्षिण - दाहिना, एक दिशा

      मत - राय, वोट, नहीं 

      मगर - परंतु, मगरमच्छ 

      वर्ण - अक्षर, रंग, जाति

       

    • Download to practice offline.