Topic outline

    • पर्यायवाची शब्द

      जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। 

      कुछ पर्यायवाची शब्द यहाँ दिए जा रहे हैं –

      धरती - पृथ्वी, भू, भूमि, वसुंधरा

      आकाश – नभ, गगन, अम्बर, आसमान

      जल - पानी, नीर, वारि

      वायु – पवन, अनिल, समीर, हवा

      अग्नि – अनल, आग, पावक, दहन

      माँ - माता, जननी, अंबा

      पिता – तात, परम, जनक

      मित्र - सखा, सहचर, साथी, दोस्त

      सूर्य - रवि, सूरज, दिवाकर

      चांद – चंद्रमा, चन्द्र, शशि, राकेश

      नदी - सरिता, तटीना, सरि



      पर्वत – पहाड़, गिरी, अचल, नग, भूधर

      पेड़ -  वृक्ष, पादप , तरु

      पक्षी - खग, चिडिया, नभचर

      बगीचा – उद्यान, बाग़ , वाटिका , उपवन

      पुष्प - फूल, सुमन, कुसुम, प्रसून

      बादल - जलधर, जलद, वारिद, नीरद

      आँख - लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु

      हाथ – हस्त, कर, पाणि

      मानव – मनुष्य, आदमी, नर

      शरीर - देह , काया , अंग, तन

      विद्यालय - शिक्षालय, स्कूल, पाठशाला, मदरसा

      घर – गृह, सदन, गभवन, निकेतन ,निवास

      उपहार – भेंट, तोहफ़ा