विलोम शब्द / विपरीतार्थक / Hindi Antonyms / Vipareetaarthak / vilom shabd
Tags: Free Worksheet PDF on Vilom Shabad, Lesson on Hindi Antonyms (विलोम शब्द) for class 6, List of Antonyms in Hindi for grade 6, Worksheet of antonyms in Hindi PDF for sixth grade, विपरीतार्थक शब्द for class VI,Vipareetaarthak, Opposites words in hindi for class sixth, Vilom shabad, Grade 6 Hindi Grammar Antonyms, Class 6 Hindi Vyakaran Vilom Shabd, CBSE NCERT Hindi Grammar solutions for Class 6
विलोम शब्द / विपरीतार्थक शब्द
किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द विपरीतार्थक / विलोम शब्द कहलाते हैं । विलोम शब्दों में तत्सम का विपरीत तत्सम और तदभव का विपरीत तदभव शब्द होता है । कुछ विलोम शब्द उपसर्ग लगाकर बनते हैं; जैसे - शुद्ध - अशुद्ध और कुछ के उपसर्ग बदलकर भी बनते हैं; जैसे - आस्तिक - नास्तिक ।
कुछ विलोम शब्दों के उदाहरण नीचे दिए जा रहे है –
क्र.सं
शब्द
विलोम
क्र.सं
शब्द
विलोम
1
आलस्य
स्फूर्ति
32
सुगम
दुर्गम
2
निर्माण
ध्वंस
33
स्तुति
निंदा
3
सुपुत्र
कुपुत्र
34
प्रत्यक्ष
अप्रत्यक्ष
4
सौभाग्य
दुर्भाग्य
35
उष्ण
शीत
5
कायर
वीर
36
आदि
अंत
6
अनुज
अग्रज
37
कृतज्ञ
कृतघ्न
7
उपकार
अपकार
38
अपमान
सम्मान
8
उदार
अनुदार
39
इच्छा
अनिच्छा
9
क्रय
विक्रय
40
स्नेह
घृणा
10
योग्य
अयोग्य
41
चिंतित
निश्चिंत
11
शिष्ट
अशिष्ट
42
सख्त
कोमल
12
सामान्य
असामान्य
43
जीवन
मरण / मृत्यु
13
निर्मल
मलिन
44
उत्थान
पतन
14
अमृत
विष
45
सफल
असफल
15
लाभ
हानि
46
उत्कृष्ट
निकृष्ट
16
हिंसा
अहिंसा
47
आयात
निर्यात
17
प्रेम
घृणा
48
शुद्ध
अशुद्ध
18
आज्ञा
अवज्ञा
49
धनी
निर्धन
19
न्याय
अन्याय
50
पाप
पुण्य
20
आकाश
पाताल
51
आस्तिक
नास्तिक
21
एकता
अनेकता
52
यश
अपयश
22
बाढ़
सूखा
53
स्वाधीन
पराधीन
23
अनुराग
विराग
54
सरल
कठिन
24
अर्थ
अनर्थ
55
खरीदना
बेचना
25
हित
अहित
56
ऊपर
नीचे
26
शिक्षित
अशिक्षित
57
अपना
पराया
27
आदान
प्रदान
58
सुखद
दुखद
28
मानव
दानव
59
सज्जन
दुर्जन
29
उर्वर
ऊसर
60
पुचकारना
दुत्कारना
30
राजा
रंक
61
चौड़ी
सँकरी
31
आगमन
प्रस्थान
62
मोक्ष
बंधन
Download to practice offline.